मध्यावधि चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हैं: डोनाल्ड ट्रंप

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-11-2026
I accept the results of the midterm elections: Donald Trump
I accept the results of the midterm elections: Donald Trump

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मध्यावधि चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हैं। इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और गवर्नर पदों के प्रमुख मुकाबलों में जीत हासिल करके अपनी स्थिति मजबूत की है।

ट्रंप ने मंगलवार रात चुनावी नतीजे आने के दौरान ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।’’
 
डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो में अमेरिकी सीनेट की सीट पर जीत हासिल की है। इन सभी प्रांतों में ट्रंप ने मतदाताओं से उन्हें उम्मीदवार मानकर वोट देने की अपील की थी और जोरदार चुनाव प्रचार किया था।
 
ट्रंप ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ से बातचीत में डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। हम संभवतः कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।’’