बेंगलुरु हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 9.67 करोड़ रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-10-2026
Hydroponic marijuana worth Rs 9.67 crore seized from two passengers at Bengaluru airport
Hydroponic marijuana worth Rs 9.67 crore seized from two passengers at Bengaluru airport

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अलग-अलग मामलों में बैंकॉक से आए दो यात्री पकड़े गए जिनके पास से कुल 9.67 करोड़ रुपये का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा जब्त किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
बेंगलुरु सीमाशुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि पहले मामले में थाईलैंड के बैंकॉक से आए एक यात्री को रोककर उसकी जांच की गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से 15.500 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा किया गया, जिसकी कीमत 5.43 करोड़ रुपये आंकी गई है।
 
दूसरे मामले में, एक अन्य यात्री के सामान में छिपाकर रखा गया 12.100 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4.24 करोड़ रुपये है।