हैदराबाद हवाई अड्डे का 'एक्स' अकाउंट हैक हुआ, जल्द ही बहाल किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-10-2026
Hyderabad airport's 'X' account hacked, restored soon
Hyderabad airport's 'X' account hacked, restored soon

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) का आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट सोमवार को हैक हो गया, जिसे बाद में बहाल कर लिया गया।
 
जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) टीम ने तुरंत अकाउंट हैक होने का पता लगा लिया, आवश्यक कदम उठाए और अकाउंट को बहाल कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि शहर साइबर सुरक्षा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
सूत्रों ने कहा, “हमारे पास मजबूत आईटी और सुरक्षा प्रक्रियाएं हैं और हमारी टीम तुरंत अकाउंट को बहाल करने में सक्षम रही। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया गया।”