Humidity rises in Delhi, temperature reaches 27.6 degrees Celsius; moderate rain forecast
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में सोमवार सुबह उमस रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सफदरजंग मौसम केंद्र के अलावा पालम, आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रिज इलाके में तापमान अपेक्षाकृत कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पांचों मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई।
हालांकि अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन आईएमडी ने शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छी', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।