नेपाल में भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Huge quantity of drugs seized in Nepal, Indian national arrested
Huge quantity of drugs seized in Nepal, Indian national arrested

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
नेपाल के पर्सा जिले में सोमवार को भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया और इस मामले में 32 वर्षीय भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि गुड्डू वर्मा को जिले में जगन्नाथपुर ग्राम नगरपालिका से गिरफ्तार किया गया था। वह भारत का निवासी है और उसकी कार में 102 किलोग्राम और 638 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
 
वह जगन्नाथपुर-2 से भारत की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मादक पदार्थ के 10 पैकेट बरामद किए गए जिनका वजन 102 किलोग्राम से अधिक था।
 
पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार से बरामद गांजा को जब्त कर लिया। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।