आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बुधवार को पड़ोसी सऊदी अरब में सैन्य प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों पर हमले करने का दावा किया।
हूती विद्रोहियों ने यमन के बंदरगाह शहर अदन में हवाई अड्डे को भी मिसाइलों से निशाना बनाने का दावा किया।
इन हमलों से ईरान युद्ध के इस मोर्चे पर स्थिति और गंभीर हो गई है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्वपूर्ण वैकल्पिक समुद्री मार्ग पर भी खतरा बढ़ गया है।
हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि विद्रोहियों ने राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल एवं ड्रोन दागे। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।