गृह मंत्री अमित शाह राजधानी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Home Minister Amit Shah reached Delhi Police Headquarters to review the law and order situation in the capital.
Home Minister Amit Shah reached Delhi Police Headquarters to review the law and order situation in the capital.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाह की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के हालिया विरोध प्रदर्शनों, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, विदेश से गिरोह चलाने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
 
सूत्रों ने बताया कि शाह अपराह्न करीब तीन बजे जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ अधिकारी उन्हें पुलिस बल के कामकाज, मामलों की जारी जांच और कानून लागू करने से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों के बारे में जानकारी देंगे।
 
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब जुलाई में कॉजपा के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग करने के आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा है।
 
सूत्रों ने बताया कि बैठक में विरोध प्रदर्शन से जुड़ी परिस्थितियों, पुलिस की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।