अरुणाचल में बाढ़ से संपर्क बाधित हुए इलाकों में जरूरी समान पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-07-2026
Helicopters deployed to deliver essential supplies to flood-hit areas in Arunachal Pradesh
Helicopters deployed to deliver essential supplies to flood-hit areas in Arunachal Pradesh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अरुणाचल प्रदेश में करीब एक हफ्ता पहले भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कई सुदूर गांवों का संपर्क राज्य से पूरी तरह कट गया, जिसके बाद प्रशासन को इन इलाकों में आपातकालीन भोजन और चिकित्सा सामग्री पहुंचाने के लिए एक वाणिज्यिक हेलीकॉप्टर तैनात करना पड़ा।
 
लोअर सियांग जिले में कई स्थानों पर पुल ढहने और भूस्खलन के कारण सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई हैं। इसके चलते रोटे, रामे, लोग्लू, लिपिन, माने, तेने, सिपु, कक्की, काडू, रीना, सिडो और कोरंग जैसे गांव पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं।
 
एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, लोअर सियांग के उपायुक्त की ओर से भेजी गई आपातकालीन मांग पर प्रशासन ने सरकारी स्वामित्व वाली स्काईवन एयरवेज के 'एमआई-172' हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया है।
 
हेलीकॉप्टर के शनिवार को कई चक्कर लगाएगा। इसके जरिए पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड से आवश्यक खाद्य सामग्री और जीवन रक्षक दवाएं लोअर सियांग जिले के कोयू हेलीपैड तक पहुंचाई जाएंगी।
 
इस बीच, लोअर सियांग जिला प्रशासन ने अकाजन-लिकाबाली-बामे रोड के लिकाबाली-बासर-बामे हिस्से पर जमा मलबे को हटाने का काम तेज कर दिया है।