तमिलनाडु में भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार पिछड़े

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-05-2026
Heavyweight BJP candidates trail in Tamil Nadu
Heavyweight BJP candidates trail in Tamil Nadu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के रुझानों में भाजपा के प्रमुख उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) तथा विजय नीत तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवारों से पिछड़ गए हैं।
 
अपने गृह क्षेत्र तिरुनेलवेली की जगह पहली बार सत्तूर से चुनाव लड़ रहे नागेंद्रन तीन चरण की मतगणना के बाद तीसरे नंबर पर आ गए हैं जहां टीवीके के अजीत एम को 9,037, द्रमुक के कादरकरैराज ए. को 8,356 और भाजपा के नागेंद्रन को 7,164 को मत मिले हैं।
 
मतगणना रुझानों के अनुसार, अवनाशी सीट पर नौ चरण की मतगणना के बाद एल मुरुगन भी तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जहां टीवीके की कमली एस को 25,481, द्रमुक की डॉ. गोकिलमणि.वी को 23,759 मत और भाजपा के मुरुगन को 23,730 हासिल हुए हैं।
 
तमिलिसाई सौंदरराजन चेन्नई की माइलापोर सीट पर 10 चरण की मतगणना के बाद टीवीके के वेंकटरामनन पी से 21,201 मतों से पीछे हैं।
 
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन इस बार कोयंबटूर उत्तर से मैदान में हैं, लेकिन वह भी पांच दौर की मतगणना के बाद टीवीके के वी. संपत कुमार से 4,645 मतों के अंत से पीछे हैं।