आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है तथा बीते चौबीस घंटे में श्रीमाधोपुर में सर्वाधिक 48 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बूंदाबांदी और बारिश तथा आंधी से अनेक इलाकों में लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
इसके अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर बादलों की गरज और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश श्रीमाधोपुर (सीकर) में 48.0 मिलीमीटर हुई।
इस समय राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और यह 39-41 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो इस मौसम के औसत सामान्य तापमान से नीचे है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस फलौदी में रहा।