पुडुचेरी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यातायात बाधित

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
Heavy rains affect normal life in Puducherry, disrupt traffic
Heavy rains affect normal life in Puducherry, disrupt traffic

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पुडुचेरी और उसके आसपास के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश से कई बाहरी रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

लगातार हुई बारिश के कारण शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
 
बारिश ने नवरात्र के दौरान मंदिरों में होने वाले उत्सवों में भी बाधा डाली। वाहन चालकों को सड़कों पर लंबा जाम झेलना पड़ा।
 
बारिश के कारण सड़कों पर हुए गहरे गड्ढों के बीच लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई।