अमित शाह शनिवार शाम कोलकाता पहुंचेंगे, दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
Amit Shah will reach Kolkata on Saturday evening and visit Durga Puja pandals.
Amit Shah will reach Kolkata on Saturday evening and visit Durga Puja pandals.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता एवं आसपास के इलाकों के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम यहां पहुंचेंगे और दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच पंडालों में जाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने के बाद दुर्गा पूजा के दौरान शाह का राज्य का यह पहला दौरा होगा।
 
भाजपा सूत्रों के अनुसार, शाह शनिवार रात करीब 8:10 बजे अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचेंगे।
 
हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के उनकी अगवानी करने की संभावना है।
 
दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित एक अतिथि गृह में रात बिताने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री रविवार पूर्वाह्न पौने 11 बजे रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ जाएंगे, जहां वह दुर्गा पूजा में शामिल होंगे।