Haryana Congress MLAs leave for Rajya Sabha elections from Kasauli in Himachal Pradesh
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम से ठहरे कांग्रेस की हरियाणा इकाई के 31 विधायक सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यसभा चुनाव में भाग लेने के लिए सोलन जिले के कसौली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
हरियाणा के विधायकों ने कसौली के एक रिजॉर्ट में तीन मिनी बसों में सवार होने से पहले विजय का चिह्न बनाया और उनका काफिला चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हो रहा है।
‘क्रॉस-वोटिंग’ की चिंताओं के बीच कांग्रेस ने हरियाणा के विधायकों को शुक्रवार शाम को शिमला के बाहरी इलाके कुफरी में स्थानांतरित कर दिया था और उन्हें वहां दो रिजॉर्ट में ठहराया गया था। विधायकों के लिए 37 कमरे आरक्षित किए गए थे।
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें भाजपा सदस्य किरण चौधरी और राम चंद्र जांगरा का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने पर रिक्त हो रही हैं।
भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदाल इन सीटों के लिए चुनाव मैदान में है, और प्रत्येक उम्मीदवार को उच्च सदन में पहुंचने के लिए 31 मतों की आवश्यकता है।