सरकार को रोहित पवार को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए: सुले

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-02-2026
Government should provide security to Rohit Pawar: Sule
Government should provide security to Rohit Pawar: Sule

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बृहस्पतिवार को मांग की कि महाराष्ट्र सरकार उनकी पार्टी के विधायक रोहित पवार को सुरक्षा प्रदान करे।
 
उन्होंने कहा कि रोहित पवार विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के बाद से चिंता जता चुके हैं और दुर्घटना को लेकर सवाल उठा चुके हैं।
 
सुले ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुणे के बारामती कस्बे में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी, जिसने पूरे महाराष्ट्र को स्तब्ध कर दिया था। लोग अब भी गहरे शोक में हैं तथा सोशल मीडिया पर कई तरह के संदेह और आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।
 
सुले ने कहा कि रोहित पवार जनता की भावनाओं को दर्शाते हुए, अच्छी तरह से शोध किए गए और विचारशील तरीके से तथ्यों, मुद्दों और प्रश्नों को सामने रख रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को अधिकारियों से स्पष्ट जवाब पाने का अधिकार है।
 
बारामती से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘अगर अधिकारी जवाब देने में देरी करते हैं तो बेचैनी और भी बढ़ जाएगी। इसलिए यह आवश्यक है कि घटना की सच्चाई पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से जनता के सामने आए।’’
 
सुले ने कहा कि व्यवस्था पर सवाल उठाना हर भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि रोहित पवार अधिकारियों के समक्ष लोगों के मन में उठने वाले संदेह और चिंताओं को व्यक्त कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार को उठानी चाहिए।’’न होम में मिली।