Government earns Rs 10,463 crore as customs duty on gold, silver in two and a half months
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि 13 मई से 2 अगस्त के बीच सोना, चांदी और प्लेटिनम पर सीमाशुल्क के तौर पर 10,463 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
सोना और चांदी पर आयात शुल्क 13 मई से 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत और प्लेटिनम पर 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया था। इसके साथ ही सोना और चांदी की छड़ (कच्चा सोना/चांदी), सिक्कों जैसी अन्य चीजों के संबंध में भी बदलाव किए गए थे।
लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने 13 मई से 2 अगस्त के बीच सोने पर सीमा शुल्क के तौर पर 10,040 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं।
इस दौरान चांदी और प्लेटिनम पर सीमाशुल्क के तौर पर क्रमशः 328 करोड़ रुपये और 95 करोड़ रुपये संग्रहित हुए।
कुल मिलाकर, इस अवधि के दौरान इन तीनों कीमती धातुओं से सीमा शुल्क के तौर पर कुल 10,463 करोड़ रुपये संग्रहित हुए।