सरकार ने ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ के तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-09-2026
Government achieved the target of planting 70 lakh saplings under 'Mission Green Delhi'
Government achieved the target of planting 70 lakh saplings under 'Mission Green Delhi'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और राजधानी को अधिक हरा-भरा बनाने के लिए ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ के तहत शुरू किए गए 70 लाख पौधा रोपण के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इस हरित संपदा के संरक्षण और संवर्धन पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाएगा क्योंकि प्रत्येक पौधे को बचाना और उसे विकसित करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उसे लगाना अहम है।
 
गुप्ता ने बताया कि ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव-2026’ की शुरुआत इस वर्ष सात जुलाई को वन महोत्सव के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी और इस अभियान में दिल्ली की हरित एजेंसियों और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ-साथ स्थानीय निकायों, सार्वजनिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, आरडब्ल्यूए और दिल्ली के नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।
 
बयान के मुताबिक, दिल्ली की पारिस्थितिकी के लिए महत्वपूर्ण मध्य रिज, डीडीए रिज और दक्षिण रिज क्षेत्रों में विशेष रूप से पौधरोपण किया गया। इन रिज क्षेत्रों में कुल 24,94,505 पौधे रोपे गए।