गूगल का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 26.17 अरब डॉलर, बाजार उम्मीदों से कम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-10-2026
Google's September quarter net profit was $26.17 billion, below market expectations.
Google's September quarter net profit was $26.17 billion, below market expectations.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक. ने तीसरी तिमाही में राजस्व में मजबूत वृद्धि दर्ज की, लेकिन कंपनी की कमाई वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही है। इसके बाद बुधवार को कंपनी का शेयर करीब नौ प्रतिशत टूट गया।
 
कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 26.17 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 34.98 अरब डॉलर से कम है।
 
हालांकि, इस दौरान कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 127.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके बावजूद यह विश्लेषकों के 127.97 अरब डॉलर के औसत अनुमान से कम रहा।
 
कंपनी ने प्रति शेयर 2.12 डॉलर की कमाई दर्ज की। तिमाही के नतीजों पर इक्विटी निवेश में 8.7 अरब डॉलर के नुकसान का भी असर पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं था कि कंपनी की प्रति शेयर कमाई के आंकड़े की विश्लेषकों के करीब 3.01 डॉलर के अनुमान से सीधे तुलना की जा सकती है या नहीं।