सोने का वायदा भाव 2,225 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-03-2026
Gold futures fall by Rs 2,225 to Rs 1.56 lakh per 10 grams
Gold futures fall by Rs 2,225 to Rs 1.56 lakh per 10 grams

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 विदेशी बाजारों में कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को 2,225 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,225 रुपये या 1.4 प्रतिशत घटकर 1,56,241 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान 7,881 लॉट का कारोबार हुआ।
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में विश्लेषक (जिंस) मानव मोदी ने कहा, ‘‘ ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और इससे यह चिंता बढ़ी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को टाल सकता है जिसके कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने का वायदा भाव 54.31 डॉलर या 1.07 प्रतिशत घटकर 5,007.39 डॉलर प्रति औंस रह गया।