गौरव गोगोई असम कांग्रेस का सिर्फ चेहरा, रकीबुल हुसैन इसके 'मुख्य कर्ताधर्ता' : भूपेन बोरा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-02-2026
Gaurav Gogoi is just the face of Assam Congress, Rakibul Hussain is its 'main architect': Bhupen Bora
Gaurav Gogoi is just the face of Assam Congress, Rakibul Hussain is its 'main architect': Bhupen Bora

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने बुधवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी की प्रदेश इकाई अब गौरव गोगोई के नियंत्रण में नहीं है और रकीबुल हुसैन इसके “मुख्य कर्ताधर्ता” हैं।
 
भूपेन बोरा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ के साथ साक्षात्कार में दावा किया कि असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई अब केवल "पार्टी का चेहरा" हैं।उन्होंने दावा किया, "धुबरी सीट पर 10 लाख से अधिक वोट से जीत हासिल करने वाले रकीबुल हुसैन ही पार्टी के मुख्य कर्ताधर्ता हैं।"
 
बोरा ने कहा कि सोमवार को उनके द्वारा कांग्रेस आलाकमान को अपना त्यागपत्र भेजने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया और ‘‘2007 से हमारे संबंधों के बारे में विस्तार से बात की।’’
 
उन्होंने दावा किया, ‘‘उन्होंने (राहुल गांधी ने) उल्लेख किया कि कैसे हमने मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाया जो सच है, लेकिन उन्होंने मेरे त्यागपत्र के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा।’’
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार शाम को बोरा के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद घोषणा की कि बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे।