बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल, मोदी के नेतृत्व को सराहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-05-2026
Former BJD MP Debashis Samantaray joins BJP, praises Modi's leadership
Former BJD MP Debashis Samantaray joins BJP, praises Modi's leadership

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व राज्यसभा सदस्य देवाशीष सामंतराय मंगलवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और काम से प्रेरित हैं।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होते हुए सामंतराय ने मोदी का “आशीर्वाद” मिलने पर आभार जताया और कहा कि वह ओडिशा में भाजपा को और मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ विजन को साकार करने की दिशा में काम करेंगे।
 
इसके बाद उन्होंने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे, जो ओडिशा की संभलपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
 
बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी रहे सामंतराय ने सोमवार को पार्टी और राज्यसभा सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया था।
 
उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में उन्हें “सुनियोजित तरीके से तिरस्कृत” किया जा रहा था।
 
सामंतराय ने अपने इस्तीफे के पत्र में लिखा, “मैं बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। हाल के दिनों में मुझे महसूस हुआ कि पार्टी में मुझे सुनियोजित तरीके से तिरस्कृत किया जा रहा है और उसे मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। इसलिए मैंने जनहित में यह कठिन फैसला लिया है और आपसे मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।”