अयोध्या में बाबरी मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने शोभायात्रा पर बरसाए फूल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-11-2026
Former Babri case litigant Iqbal Ansari showered flowers on the procession in Ayodhya.
Former Babri case litigant Iqbal Ansari showered flowers on the procession in Ayodhya.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी और उनकी बस्ती के लोगों ने शनिवार को अयोध्या के पंजीटोला इलाके से गुजर रही शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की।
 
अंसारी ने कहा कि वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दोपहर करीब 12 बजे शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की।’’
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या में 30 लाख दीप जलाए जाएंगे और इस भव्य आयोजन को देखने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचेंगे।
 
अंसारी ने कहा, ‘‘दीपावली भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। यह त्योहार पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।’’
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या महान विभूतियों के साथ-साथ देवी-देवताओं की भी पावन भूमि है।
 
अंसारी ने कहा, ‘‘त्योहारों में मिठाइयों की मिठास, फूलों की खुशबू और आपसी भाईचारा होना चाहिए।’’