विदेश सचिव मिसरी ने एफबीआई निदेशक काश पटेल से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-04-2026
Foreign Secretary Misri meets FBI Director Kash Patel
Foreign Secretary Misri meets FBI Director Kash Patel

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल के साथ वाशिंगटन में हुई बैठक के दौरान आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में सहयोग पर चर्चा की।

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।’’
 
मिसरी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका आए हैं और इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की है।