14 flights cancelled at Ranchi airport due to bad weather caused by Cyclone Akwan
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़े मौसम के कारण रांची हवाई अड्डे पर 14 उड़ानें रद्द
चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
चक्रवात के प्रभाव से झारखंड में शुक्रवार से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है।
विमान के सुरक्षित उतरने और उड़ान भरने के लिए 1,200 से 1,500 मीटर तक की दृश्यता आवश्यक होती है।
हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘रांची हवाई अड्डे पर अपराह्न एक बजे तक दृश्यता करीब 1,000 मीटर थी।’’
उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण निर्धारित 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं।