आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल के कोझिकोड तट के पास मछली पकड़ने वाली नौका का इंजन खराब होने के बाद उसमें से 17 मछुआरों को तटीय पुलिस और स्थानीय लोगों ने शनिवार को सुरक्षित बचा लिया।
एक बयान के अनुसार, मछुआरे बेयपोर बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। इस दौरान नौका का इंजन खराब हो गया, जिससे वह कदलुंडी के कप्पालंगडी के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में फंस गई।
नौका पर सवार सभी 17 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकालकर तट पर लाया गया।
बयान में कहा गया कि मामूली रूप से घायल हुए मछुआरों को उपचार के लिए तालुक अस्पताल भेजा गया। हालांकि, किसी भी मछुआरे को गंभीर चोट नहीं आई है।