दक्षिण दिल्ली के जिम में आग, लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-08-2026
Fire breaks out at South Delhi gym; people evacuate safely
Fire breaks out at South Delhi gym; people evacuate safely

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एक जिम में आग लग जाने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार, जिम में आग बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे जिम की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है और यह मामूली आग थी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल सेवा को सूचित किया गया। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय पुलिसकर्मियों ने जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
पुलिस ने बताया कि दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।
 
पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ है। घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और स्थिति सामान्य है।