प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
FIR lodged for posting derogatory remarks against PM on social media
FIR lodged for posting derogatory remarks against PM on social media

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश के भदोही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
भदोही जिला पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 और 352 के तहत बृहस्पतिवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शैलेश कुमार राय ने बताया कि ‘अजय कुमार पाल’ नाम के यूजर ने 17 सितंबर को अपने ‘एक्स’ हैंडल से प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ अशोभनीय सामग्री प्रसारित की।
 
उन्होंने बताया कि इसी एक्स हैंडल से पाल ने भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किए गए एक पोस्ट पर भी अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की।
 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया सेल प्रभारी की ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोपी के मोबाइल नंबर, एक्स पोस्ट के स्क्रीनशॉट और लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि मिले साक्ष्यों की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।