एलिवेट कैंपस के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत, करीब दो प्रतिशत टूटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
Elevate Campus shares made a weak market debut, losing nearly 2 percent.
Elevate Campus shares made a weak market debut, losing nearly 2 percent.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
एलिवेट कैंपस का शेयर अपने 362 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर ने 356.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 1.51 प्रतिशत कम है।
 
एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 355.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,814.32 करोड़ रुपये रहा।
 
एलिवेट कैंपस के 2,100 करोड़ रुपये के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.79 गुना अभिदान मिला था।
 
कंपनी उच्च शिक्षा संस्थानों में परिसर के भीतर छात्र आवास सुविधाओं का स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन करती है। इसके पास के-12 शिक्षा से जुड़ी परिसंपत्तियां भी हैं।