एलिवेट कैंपस का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 343-362 रुपये प्रति शेयर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Elevate Campus IPO to open on September 23, price range Rs 343-362 per share
Elevate Campus IPO to open on September 23, price range Rs 343-362 per share

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
एलिवेट कैंपस लिमिटेड का 2,100 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 सितंबर को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 343-362 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
 
आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, तीन दिन का सार्वजनिक निर्गम 25 सितंबर को बंद होगा। शेयर के 30 सितंबर को बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।
 
आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक नहीं है।
 
कंपनी उच्च शिक्षा संस्थानों में परिसर के भीतर छात्र आवास सुविधाओं का स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन करती है। इसके पास के-12 शिक्षा से जुड़ी परिसंपत्तियां भी हैं।
 
एलिवेट कैंपस अपने मंच के जरिये संस्थानों को छात्र आवास, भोजन, सुरक्षा और परिसर संचालन सहित एकीकृत गैर-शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराती है।