Efforts underway to bring back Telugu people stranded in West Asia: Andhra Pradesh minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के अनिवासी भारतीय (एनआरआई) सशक्तीकरण एवं संपर्क मंत्री के. श्रीनिवास ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में फंसे तेलुगु नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल उपाय कर रही है।
अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद शुरू युद्ध में आसपास के कई पड़ोसी अरब देश भी उलझ गए हैं, जहां लाखों भारतीय अपना जीवन यापन करते हैं।
श्रीनिवास ने खाड़ी देशों में रहने वाले तेलुगु लोगों से उनकी सहायता के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन का उपयोग करने का आह्वान किया।
श्रीनिवास ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के मद्देनजर हम खाड़ी देशों में फंसे तेलुगु भाषी लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए उपाय कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि कुछ हवाई अड्डों पर तेलुगु लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए मैं और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू नियमित रूप से स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
श्रीनिवास ने बताया कि सरकार ने खाड़ी क्षेत्र में आंध्र प्रदेश अनिवासी तेलुगु सोसाइटी (एपीएनआरटीएस) के समन्वयकों को संकट में फंसे तेलुगु लोगों की मदद के लिए सतर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय तेलुगु लोगों के घरों में ठहराने, सुरक्षा तथा सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री ने तेलुगु समुदाय से भारतीय दूतावासों की सेवाओं का लाभ उठाने की भी अपील की।