डूसू चुनाव: पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा, प्राचार्यों ने बड़ी घटना से इनकार किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
DUSU elections: First phase of polling peaceful, principals deny major incident
DUSU elections: First phase of polling peaceful, principals deny major incident

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा और कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने कहा कि उनके परिसरों में किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

दिन की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:30 बजे तक चला, जबकि शाम की कक्षाओं के छात्रों के लिए मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा।
 
रामजस कॉलेज के प्राचार्य अजय अरोड़ा ने बताया कि मतदान समय पर शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सुबह मतदान की गति थोड़ी धीमी थी लेकिन बाद में इसमें तेजी आई।
 
अरोड़ा ने कहा, “पहले चरण का मतदान समय पर शुरू हुआ। सुबह यह थोड़ा धीमा था, लेकिन दोपहर तक इसमें तेजी आ गई।”
 
उन्होंने बताया कि कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चली और किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ।