दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 45 रन से हराया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-11-2026
Dubai Capitals beat Desert Vipers by 45 runs
Dubai Capitals beat Desert Vipers by 45 runs

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दुबई कैपिटल्स ने ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में डेजर्ट वाइपर्स को 45 रन से हराकर मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।
 
सैम बिलिंग्स के 31 गेंदों पर 43 रन और रोवमैन पॉवेल के 12 गेंदों पर 28 रन की तूफानी पारी से कैपिटल्स ने सात विकेट पर 164 रन बनाए।
 
इसके जवाब में वाइपर्स की टीम 17.5 ओवर में 119 रन पर आउट हो गई। कैपिटल्स की तरफ से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर चार विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान, दुशमंथा चमीरा और हसन खान ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।
 
वाइपर्स की तरफ से एंड्रीज गौस ने 30 गेंदों में सर्वाधिक 27 रन बनाए।