Assam moving towards achieving the target of producing 10 lakh litres of milk: Chief Minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य ने 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर वर्गीज कुरियन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति ने भारत के डेयरी क्षेत्र को बदल दिया और लाखों किसानों को सशक्त बनाया।
उन्होंने कहा, ''भारत की श्वेत क्रांति ने डेयरी क्षेत्र की दिशा बदल दी और डॉ. वर्गीज कुरियन इस बदलाव के केंद्र में थे।''
शर्मा ने कहा कि कुरियन की सोच ने लाखों किसानों को सशक्त बनाया और भारत को दूध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी देश बनाया।
उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर डॉ. कुरियन को श्रद्धांजलि देते हुए हमने 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य भी रखा है और इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।''