Terrorism is the biggest enemy of humanity: Adityanath on the anniversary of the 26/11 Mumbai attacks
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद को ‘मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन’ बताया।
26 नवंबर 2008 के आतंकी हमलों की बरसी पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है।''
उन्होंने कहा कि मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों और वीर सुरक्षाकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने कहा,'' 'नया भारत' पूर्ण एकजुटता, दृढ़ इच्छाशक्ति और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ उसके उन्मूलन हेतु प्रतिबद्ध है।''
26 नवंबर 2008 को आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इन हमलों में विदेशी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान चली गई थी।