इंग्लैंड में सैमसन को बाहर करना मेरे कोचिंग कैरियर का सबसे कठिन फैसला था: गंभीर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-09-2026
Dropping Samson in England was the toughest decision of my coaching career: Gambhir
Dropping Samson in England was the toughest decision of my coaching career: Gambhir

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि इंग्लैंड के हालिया दौरे पर संजू सैमसन को टीम से बाहर रखना उनके कोचिंग कार्यकाल का “शायद सबसे कठिन फैसला” था।
 
सैमसन ने भारत में आयोजित टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार हासिल किया था।
 
लगातार कुछ खराब पारियों के बाद सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 शृंखला में जगह नहीं मिली और उनकी अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया गया।
 
इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पुरानी सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर फिर भरोसा जताया। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 शृंखला में दोनों ने अर्धशतक से अधिक की दो-दो पारियां खेलीं और भारत ने शृंखला में 3-0 से जीत दर्ज की।
 
शृंखला के बाद मीडिया से बातचीत में गंभीर ने सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में बने रहने के लिए किसी से श्रेय लेने की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि सैमसन की प्रतिभा अपने आप में उन्हें टीम में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त है।