डीएलएफ ने गुरुग्राम की लक्जरी आवासीय परियोजना में 271 करोड़ रुपये में बेचा पेंटहाउस

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-08-2026
DLF sells penthouse in Gurugram luxury residential project for Rs 271 crore
DLF sells penthouse in Gurugram luxury residential project for Rs 271 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने गुरुग्राम स्थित अपनी आगामी लक्जरी आवासीय परियोजना में 271 करोड़ रुपये में एक पेंटहाउस बेचा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
सूत्रों के अनुसार, प्रति वर्ग फुट कीमत के लिहाज से यह देश के सबसे महंगे सौदों में से एक है।
 
डीएलएफ ने अक्टूबर, 2024 में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 में 17 एकड़ में फैली अपनी लक्जरी आवासीय परियोजना 'द डहलियाज' शुरू की थी। इस परियोजना में 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस शामिल हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने इस परियोजना का एक पेंटहाउस उद्यमी मानव सरदाना को बेचा है।
 
सूत्रों के अनुसार, सुपर एरिया के आधार पर डीएलएफ ने यह पेंटहाउस 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से बेचा है, जबकि कारपेट एरिया के हिसाब से इसकी बिक्री कीमत करीब 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है।
 
डीएलएफ के प्रवक्ता ने इस बिक्री पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 
कंपनी को इस परियोजना से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व मिलने की उम्मीद है। अब तक इसकी 65 प्रतिशत से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं।
 
इस परियोजना में एक अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये से 170 करोड़ रुपये के बीच है। पेंटहाउस की कीमत इससे अधिक है।