12 districts in Tamil Nadu likely to be severely affected by El Nino; action plan ready: Agriculture Minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. विनोद ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सुपर अल नीनो की स्थिति के कारण राज्य के 12 जिलों के अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार का पहला कृषि बजट पेश करते हुए विनोद ने कहा कि यह बजट विभिन्न हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा कृषि योजनाओं को जारी रखने के साथ नई पहल भी शुरू की जाएंगी।
मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय की कार्ययोजना लागू कर राज्य में सुपर अल नीनो से निपटने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस मौसमीय घटना के कारण पूरे देश में, विशेषकर कुरुवई फसल मौसम (जून-जुलाई और अगस्त की शुरुआत) के दौरान गंभीर असर पड़ने की आशंका है।