आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
धनलक्ष्मी बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में दोगुना होकर 24.91 करोड़ रुपये रहा।
केरल स्थित बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 12.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
बैंक ने बुधवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 484.25 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 407 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक की ब्याज आय भी 368 करोड़ रुपये से बढ़कर 449 करोड़ रुपये हो गई।
बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल अग्रिम के अनुपात में घटकर 1.82 प्रतिशत रह गईं, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 3.22 प्रतिशत थीं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ प्रबंधन की निगरानी और राहत कार्यों के समन्वय के लिए सबसे अधिक प्रभावित बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों में तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी तैनात किया है।