Despite receiving 'historic' aid from the Centre, the Himachal government is making unnecessary noise: State BJP president
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर वित्तीय मोर्चे पर विफल रहने का शनिवार को आरोप लगाया।
बिंदल ने दावा किया कि केंद्र से “ऐतिहासिक” वित्तीय सहायता मिलने के बावजूद कांग्रेस सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए आर्थिक संकट को लेकर शोर मचा रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लगभग 40 महीने से सत्ता में मौजूद कांग्रेस भारी वित्तीय सहायता हासिल करने के बावजूद अपनी विफलता को छिपाने के लिए केंद्र पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा, “असली मुद्दा धन की कमी नहीं, बल्कि वित्तीय कुप्रबंधन और पैसों का सही इस्तेमाल न कर पाना है। प्रशासनिक विफलता ने राज्य को अभूतपूर्व वित्तीय संकट में धकेल दिया है।”