दिल्ली: छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को विद्यालयों में अवकाश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-11-2026
Delhi: Schools declared holiday on November 16 on account of Chhath Puja
Delhi: Schools declared holiday on November 16 on account of Chhath Puja

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को जारी एक परिपत्र में यह जानकारी दी।

परिपत्र के अनुसार, शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
 
यह फैसला सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नौ नवंबर को जारी अधिसूचना के बाद लिया गया।
 
अधिसूचना में 16 नवंबर को प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था।
 
उपराज्यपाल के नाम से जारी इस अधिसूचना में दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी छुट्टी घोषित की गई है।