Delhi records minimum temperature at 14.2 degrees Celsius, air quality in 'moderate' category
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान करीब 28.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच 'एक्यूआई' को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।