आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली से उसके विधायक कुलदीप कुमार को ‘‘अज्ञात स्थान’’ पर ले गई है।
पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस एक मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार पर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बना रही है।
इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज सुबह चार बजे करीब 20 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए और ‘आप’ विधायक कुलदीप कुमार को उठा ले गए। वह मुआवजे की मांग कर रहे सफाई कर्मचारियों की आवाज उठा रहे थे। उन्होंने मांग की थी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार से मुलाकात करें, लेकिन प्रदर्शनकारियों से मिलने के बजाय विधायक कुलदीप कुमार को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।’’