मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-06-2026
Delhi BJP launches cleanliness drive to mark 12 years of Modi government
Delhi BJP launches cleanliness drive to mark 12 years of Modi government

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पूरे शहर में 'स्वच्छता अभियान' चलाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों, विधायकों, राज्य पदाधिकारियों और दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने राजधानी भर के 256 ब्लॉकों में आयोजित अभियान में भाग लिया।
 
मल्होत्रा ​​ने स्थानीय भाजपा विधायक अभय वर्मा के साथ लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास अभियान चलाया और कहा कि सभी को गंदगी न फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।
 
उन्होंने शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों को साफ रखने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों की सराहना की।
 
भाजपा के दिल्ली इकाई के महासचिव (संगठन) पवन राणा ने पार्टी नेता विष्णु मित्तल और सुनील यादव के साथ कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
 
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय और विधायक करतार सिंह तंवर ने छतरपुर में कात्यायनी देवी मंदिर और धर्मशाला में फर्श और रेलिंग की सफाई की।