श्रीनगर में नियमितीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगियों और संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-02-2026
Daily wage earners and contract workers protest in Srinagar demanding regularisation
Daily wage earners and contract workers protest in Srinagar demanding regularisation

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर सरकार में अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने नवा-ए-सुबह परिसर से टीआरसी क्रॉसिंग तक मार्च किया और सरकारी सेवाओं को नियमित करने की अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाए।
 
कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति (ईजेएसी) के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों के पास तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, ‘सेवा में नियमितीकरण के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं’।
 
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि उमर अब्दुल्ला सरकार को "जागना चाहिए" और उनसे किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।
 
ईजेएसी ने 12 फरवरी को भी इसी तरह का प्रदर्शन किया था।
 
जम्मू-कश्मीर में 60,000 से अधिक कर्मचारी हैं, जो कई वर्षों से दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम कर रहे हैं।