कर्नाटक में कांग्रेस विधायक एच वाई मेती का निधन, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दुख जताया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-11-2025
Congress MLA H Y Meti passes away in Karnataka; Chief Minister Siddaramaiah expresses grief.
Congress MLA H Y Meti passes away in Karnataka; Chief Minister Siddaramaiah expresses grief.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 कर्नाटक के बागलकोट से कांग्रेस विधायक एच वाई मेती का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी और अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि वह 79 वर्ष के थे और सांस लेने में तकलीफ तथा अन्य आयु संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे थे।
 
मेती बागलकोट शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
 
उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को शाम को बागलकोट ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को होने की संभावना है।
 
शुरुआत में मेती ने 1989, 1994 और 2004 में जनता दल के सदस्य के तौर पर गुलेदगुड्डा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
 
वर्ष 1994 में विधायक चुने जाने के बाद, उन्होंने वन मंत्री के तौर पर काम किया था। वह 1996 में बागलकोट से सांसद भी चुने गए थे।
 
निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद, उन्होंने 2008 में बागलकोट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।