केरल के पत्तनमथिट्ठा में सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक अबिन वर्की घायल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-08-2026
Congress MLA Abin Varkey injured in a road accident in Pathanamthitta, Kerala
Congress MLA Abin Varkey injured in a road accident in Pathanamthitta, Kerala

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
कांग्रेस विधायक अबिन वर्की यहां ओमल्लूर के पास एक सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक अन्य वाहन की उनकी कार से भिड़ंत हो गयी।
 
पत्तनमथिट्ठा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे वाहन के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाना) और धारा 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात हुई इस दुर्घटना के समय विधायक की कार में उनके समेत चार लोग सवार थे और सभी को मामूली चोटें आई हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और वह डिवाइडर पार कर विधायक की कार से जा टकराई।
 
अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।’’
 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।