तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-08-2026
Congress leader arrested for blocking CM's convoy in Thiruvananthapuram
Congress leader arrested for blocking CM's convoy in Thiruvananthapuram

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
 
इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार शाम समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने चेम्पाझंथी जा रहे सतीशन का काफिला रोक दिया।
 
पुलिस ने बताया कि रास्ते में, चेंथी में श्री नारायण गुरु का एक अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे लोगों के एक समूह ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को रुकने का इशारा किया।
 
सतीशन उनके आग्रह पर गाड़ी से बाहर निकले और टेलीविजन फुटेज में कांग्रेस नेता अनी के साथ कथित तौर पर बहस करते दिखे।