कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवार घोषित किए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-04-2026
Congress announces 27 candidates for Tamil Nadu Assembly elections
Congress announces 27 candidates for Tamil Nadu Assembly elections

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कांग्रेस ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवार घोषित किए।
 
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई को श्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. चेल्लाकुमार को कृष्णागिरी से टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है और वह 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
 
राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना चार मई को होगी।