बंगाल में मतगणना के बाद भी सीएपीएफ की तैनाती जारी रहेगी: अधिकारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-04-2026
CAPF deployment to continue in Bengal even after vote counting: Officials

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की लगभग 500 कंपनियां चार मई को मतगणना के बाद भी अगले आदेश तक चुनाव उपरांत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगी। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए राज्य में सीएपीएफ की 200 अतिरिक्त कंपनियां तैनात रहेंगी।
 
उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सीएपीएफ की लगभग 500 कंपनियां, मतगणना पूरी होने के बाद भी, अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल में चुनाव उपरांत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगी।’’
 
अधिकारी ने कहा, ‘‘500 कंपनियों के अलावा, 200 अन्य कंपनियों को राज्य में ईवीएम, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रखा जाएगा, तथा वे मतगणना पूरी होने तक तैनात रहेंगी।’’
 
प्रत्येक कंपनी में कम से कम 72 कर्मी होते हैं।