तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि: विधानसभा अध्यक्ष

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-08-2026
Completion of 100 days in the tenure of Tamil Nadu Chief Minister is a historic achievement: Assembly Speaker
Completion of 100 days in the tenure of Tamil Nadu Chief Minister is a historic achievement: Assembly Speaker

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे सीडी प्रभाकर ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होना तमिलनाडु के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
 
प्रभाकर ने कहा कि इस अवधि ने पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में बदलाव की शुरुआत की है।
 
सामाजिक कल्याण, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए कौशल विकास एवं राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिशों जैसे कई कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया कि विजय ने साबित कर दिया है कि मौजूदा (टीवीके) सरकार जनता की है।
 
प्रभाकर ने कहा, ‘‘कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन तमिलनाडु के इतिहास में एक नया बदलाव लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक कल्याण योजनाओं, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, सहकारी कृषि ऋण माफ करने, गरीबों के लिए अच्छे मकान बनवाने, कौशल विकास योजनाओं जैसे कई सराहनीय कदम उठाए हैं, जिससे साबित होता है कि यह जनता की सरकार है।’’
 
अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि तमिलनाडु के भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए मजबूत आधार तैयार करती है और राज्य में पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने के साथ इसे समृद्ध और मजबूत बनाने की दिशा में मदद करेगी।’’
 
 
ने आत्मरक्षा में वनकर्मियों पर गोली चलाई थी या उन्होंने खुद गोलीबारी शुरू की थी।