त्रिपुरा में जनजातीय परिषद चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 24 कंपनियों को मंजूरी दी गई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-04-2026
24 companies of central forces approved for Tribal Council elections in Tripura
24 companies of central forces approved for Tribal Council elections in Tripura

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 24 कंपनियों को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की चार कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी हैं। सीएपीएफ की एक कंपनी में आमतौर पर 100 से 135 जवान होते हैं।
 
अधिकारी ने बताया, ‘‘गृह मंत्रालय ने जनजातीय परिषद चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 24 कंपनियों को मंजूरी दी है। इन 24 कंपनियों में से चार राज्य में पहुंच चुकी हैं जबकि शेष 20 कंपनियां जल्द पहुंच जाएंगी।’’
 
जनजातीय परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान से पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित अतिरिक्त केंद्रीय बलों को संवेदनशील जनजातीय बहुल क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
 
ये कंपनियां उन 11,000 सुरक्षाकर्मियों के अतिरिक्त हैं जो पहले से ही चुनाव संबंधी कार्यों में शामिल हैं।
 
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हाल में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य के 40 स्थानों से हिंसक घटनाओं की सूचना मिली है।
 
उन्होंने यह चेतावनी भी दी थी, ‘‘सरकार किसी को भी हिंसा, धमकियों से और डरा-धमका कर जनजातीय परिषद पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देगी।’’
 
परिषद के 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 1,257 मतदान केंद्रों में से 311 को सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है।
मुकुल ने कहा, ‘‘अगर कोई इतना बड़ा कोच आपके बारे में कुछ कहता है, तो उन्होंने आपमें कुछ तो देखा ही होगा। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मैं भी वैसा ही करना चाहता हूं।’’